बैंकिंग शेयरों में तेजी का रुख, सेंसेक्स 130 अंक चढ़ा, निफ्टी 10,800 से ऊपर निकला

मुंबई, आठ जनवरी (भाषा) बंबई शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी का रुख रहा। विदेशी कोषों का प्रवाह बढ़ने और बैंकिंग कंपनियों के शेयरों में लिवाली से कारोबार की समाप्ति के समय बाजार में तेजी बन गई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 130 अंक बढ़कर 35,980.93 अंक पर बंद हुआ जबकि व्यापक आधार वाला निफ्टी सूचकांक 30.35 अंक की बढ़त के साथ 10,802.15 अंक पर बंद हुआ। केन्द्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने चालू वित्त वर्ष की आर्थिक वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रहने का अग्रिम अनुमान व्यक्त किया है। इससे बाजार को सहारा

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2RcnZzo
Previous Post
Next Post
Related Posts