पामोलीन में तेजी बरकरार, भाव 100 रुपये तक चढ़ा, अन्य में हल्की- फुल्की घटबढ़

नयी दिल्ली, आठ जनवरी (भाषा) दिल्ली थोक तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को पामोलीन में लगातार दूसरे दिन तेजी बरकरार रही। इसकी वजह मलेशियाई बाजार का मजबूत होना बतायी गई। अन्य खाद्य तेलों के भाव में हल्का-फुल्का उतार-चढ़ाव देखा गया। कारोबारियों के मुताबिक मलेशियाई बाजारों की मजबूती से पामोलीन भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल तक की बढ़त देखी गई। पामोलीन (आरबीडी) दिल्ली, पामोलीन कांडला का भाव 100-100 रुपये चढ़कर क्रमश: 6,800 और 6,100 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। इसके अलावा सरसों बीज का भाव 10 रुपये और सरसों तेल दादरी का भाव 30 रुपये बढ़ गया। मंगलवार को बंद भाव (प्रति क्विंटल) इस

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2C6vMVc
Previous Post
Next Post
Related Posts