सिंगापुर, 24 सितंबर (भाषा) बंगाल की खाड़ी से सटे सात देशों के समूह बिम्सटेक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मुक्त व्यापार करार (एफटीए) के क्रियान्वयन से सदस्य देशों का आपसी व्यापार अभी के अनुमानित 40 अरब डॉलर से बढ़कर 240 अरब डॉलर पर पहुंच सकता है। बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टीसेक्टरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक को-ऑपरेशन (बिम्सटेक) के सदस्य देशों में भारत समेत बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, म्यामां और थाइलैंड शामिल हैं। बिम्सटेक के महासचिव एम.शहीदुल इस्लाम ने एक रिपोर्ट के हवाले से कहा कि सदस्य देशों का आपसी व्यापार अभी के 40 अरब डॉलर से बढ़कर 240 अरब डॉलर
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Iaj76a