नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) इसरो के महत्वाकांक्षी मानव युक्त अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ के संबंध में विशेषज्ञ सुझाव के लिये फ्रांस के साथ करार के बाद भारत अब रूस के साथ भी इस तरह का समझौता कर सकता है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अगले माह होने वाली नयी दिल्ली यात्रा के दौरान इस संबंध में समझौता किया जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि गगनयान के अलावा दोनों पक्ष अभी रूसी जीपीएस ‘ग्लोनास’ और भारतीय जीपीएस ‘नाविक’ के लिए आधार स्टेशन स्थापित करने को लेकर भी बातचीत कर रहे हैं। एक सूत्र ने बताया कि
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2MUXDLp