इंदौर अनाज मंडी में चना महंगा, मूंग सस्ता

इंदौर, 26 सितंबर (भाषा) स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में बुधवार को उपलब्धता में कमी के साथ मिलों की खरीदी से चना (कांटा) 25 रुपये प्रति क्विंटल महंगा बिका। आवक बढ़ने के बीच मूंग के भाव 200 रुपये प्रति क्विंटल सस्ते बोले गए। चना दाल 50 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी लिए रही। तुअर (अरहर) दाल के मूल्यों में 50 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक संयोगितागंज अनाज मंडी में बुधवार को 1,000 बोरी गेहूं की आवक हुई। दलहन: चना कांटा

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2xH9Mib
Previous Post
Next Post
Related Posts