कमजोर मांग के कारण मूंगफली तेल कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, 22 सितंबर (भाषा) सीमित गतिविधियों वाले कारोबार के दौरान फुटकर कारोबारियों की मांग घटने के कारण शनिवार को दिल्ली के थोक तेल-तिलहन बाजार में मूंगफली तेल में दूसरे दिन भी गिरावट जारी रही और इसकी कीमत में 100 रुपये प्रति क्विन्टल की गिरावट आई। हालांकि सीमित सौदों के बीच अन्य खाद्य एवं अखाद्य तेलों की कीमतें सीमित दायरे में घट बढ़ के बाद पूर्वस्तर पर ही बंद हुई। बाजार सूत्रों ने कहा कि पर्याप्त स्टॉक होने के मुकाबले फुटकर कारोबारियों की मांग घटने के कारण मुख्यत: मूंगफली तेल की कीमत पर दबाव रहा। राष्ट्रीय राजधानी में मूंगफली मिल डिलीवरी (गुजरात) तेल

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2znCcPL
Previous Post
Next Post
Related Posts