मुंबई, 26 सितंबर (भाषा) देश के सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बुधवार को कहा कि उसे अभी तक संकट में फंसी इन्फ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज (आईएलएंडएफएस) समूह से अतिरिक्त कोष के लिए कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। एसबीआई के पास आईएलएंडएफएस समूह में 6.42 प्रतिशत हिस्सेदारी है। फिलहाल समूह गंभीर नकदी संकट का सामना कर रहा है और 27 अगस्त से वह कई कर्ज के भुगतान में चूक कर चुका है। समूह पर 91,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है। एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘अभी तक इस बारे में
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Q7F34E