वाशिंगटन, 19 सितंबर (भाषा) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि चीन ने अमेरिका से काफी सारा धन ले जाकर अपना पुनर्निमाण किया है। उन्होंने कहा कि चीन समेत हर किसी ने अमेरिका का फायदा उठाया है, लेकिन तीन महीने में ही उनका बाजार 32 प्रतिशत गिर गया है। ऐसा इसलिये कि हम अब वह होने नहीं देंगे जो वे करते आये हैं। ट्रंप ने अमेरिका की यात्रा पर आये पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रजेज डुडा के साथ व्हाइट हाउस में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन हर साल 500 अरब डॉलर अमेरिका से ले जा रहा है।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QH0A5e