‘लघु बचत की ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी के बाद सरकार दूसरी छमाही में बाजार से कम पैसा उठा सकती है’

मुंबई, 21 सितंबर (भाषा) लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी के बाद सरकार को राष्ट्रीय लघु बचत कोष (एनएसएसएफ) से अच्छी धनराशि एकत्रित होने की उम्मीद है। इसके चलते चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में सरकार बाजार से पैसा उठाने के अपने स्तर को घटा सकती है। बृहस्पतिवार को सरकार ने लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की थी। इसमें राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र (एनएससी) और लोक भविष्य निधि (पीपीएफ) योजनाएं शामिल हैं। सरकार ने इसके लिए अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में ब्याज दर को 0.4% तक बढ़ाया है। लघु बचत योजनाओं के लिए ब्याज दरों की घोषणा

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Djjpce
Previous Post
Next Post
Related Posts