नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) देश की प्रमुख बीमा कंपनी भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस ने ग्राहकों की सुविधा के लिए मैसेजिंग एप व्हाट्सएप पर बीमा के दावे (क्लेम) निपटाने की सेवा शुरू की है। भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस, देश के प्रमुख समूह भारती इंटरप्राइजेस और दुनिया की सबसे बड़ी बीमा कंपनियों में से एक एक्सा का संयुक्त उपक्रम है। कंपनी ने सोमवार को एक विज्ञप्ति के अनुसार , इस सुविधा के शुरू होने से पालिसीधारक द्वारा नामित व्यक्ति को बीमा पालिसी पर दावा करने के लिए कंपनी की शाखा पर नहीं जाना पड़ेगा बल्कि वाट्सएप पर एक मैसेज भेज कर
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2OKzlW1