आटा मिलों का उठाव घटने से गेहूं की कीमत में गिरावट

नयी दिल्ली, 27 सितंबर (भाषा) बाजार में पर्याप्त स्टॉक होने के मुकाबले आटा मिलों का उठाव घटने के कारण गुरुवार को स्थानीय थोक अनाज बाजार में गेहूं की कीमत में 15 रुपये प्रति क्विन्टल की गिरावट दर्ज हुई। हालांकि मामूली कारोबार के बीच अन्य अनाजों की कीमतों में स्थिरता रही। बाजार सूत्रों ने कहा कि आटा मिलों की मांग में गिरावट के अलावा उत्पादक क्षेत्रों से आवक बढ़ने के कारण पर्याप्त स्टॉक होने के कारण मुख्यत: गेहूं की कीमत में गिरावट आई। राष्ट्रीय राजधानी में गेहूं दड़ा (मिल के लिए) की कीमत 15 रुपये की हानि के साथ 2,020 - 2,025

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Qds9C3
Previous Post
Next Post
Related Posts