दूसरी तिमाही में कंपनियों का कारोबार दो गुना हो जाने का अनुमान: रिपोर्ट

मुंबई, 27 सितंबर (भाषा) एक रिपोर्ट के अनुसार इस्पात क्षेत्र की कंपनियों की अगुवाई में चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में भारतीय कंपनियों की राजस्व वृद्धि दर लगभग दो गुनी हो जाने का अनुमान है। हालांकि, इसके लिये पिछले साल के तुलनात्मक आधार को बड़ी वजह बताया गया है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने गुरुवार को एक रिपोर्ट में कहा कि सितंबर में समाप्त तिमाही में कंपनियों के कारोबार की वृद्धि दर 12.1 प्रतिशत हो जाने का अनुमान है। पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में यह वृद्धि 6.4 प्रतिशत रही थी। इस दौरान इस्पात कंपनियों का मार्जिन में

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Og5E2h
Previous Post
Next Post
Related Posts