सेंसेक्स, निफ्टी निचले स्तर पर बंद, सबकी नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व नीति पर

मुंबई, 26 सितंबर (भाषा) स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स करीब 110 अंक नुकसान में बंद हुआ। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की समीक्षा बैठक के पहले बाजार में अनिश्चितता दिखी। बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स लिवाली-बिकवाली के झोंके बीच करीब 581 अंक के दायरे में ऊपर-नीचे हुआ। ब्रोकरों ने बताया कि इसके अलावा बृहस्पतिवार को सितंबर डेरीवेटिव सौदों का अंतिम दिन होने से निवेशकों का रुख सावधानी भरा रहा। घरेलू निवेशकों की लिवाली के समर्थन से एक समय सेंसेक्स चढ़ कर 36,938.74 अंक तक पहुंच गया था, लेकिन

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2DyhGjv
Previous Post
Next Post
Related Posts