नयी दिल्ली, 20 सितंबर(भाषा) रूस की वीटीबी बैंक प्रवर्तित फर्म न्यूमेटल ने उच्चतम न्यायालय में आरोप लगाया है कि नेशनल कंपनी ला अपीली न्यायाधिकरण ने कानूनी प्रावधान को ‘‘गलत तरीके’ से लागू किया जिसने बोली लगाने उसके प्रतिद्वन्दी आर्सेलरमित्तल को एस्सार स्टील के लिये बोली लगाने के बाद कर्ज में डूबी दो फर्मो की बकाया राशि का भुगतान करने की अनुमति मिल गयी। न्यायमूर्ति आर एफ नरिमन और न्यायमूर्ति इन्दु मल्होत्रा की पीठ कंपनी ला अपीली न्यायाधिकरण के आदेश के खिलाफ न्यूमेटल और स्टील एवं खनन क्षेत्र की आर्सेलरमित्तल की एक दूसरे के खिलाफ अपील पर सुनवाई कर रही है। याचिका
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QIR0Po