नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) को ऋण समर्थन का भरोसा देते हुए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन रजनीश कुमार ने रविवार को कहा कि ऐसी कंपनियों की तरलता को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। आईएलएंडएफएस समूह में ऋण संकट के बीच कुमार का यह बयान आया है। शुक्रवार को आवास वित्त कंपनियों के शेयर भारी बिकवाली दबाव में आ गए थे। आईएल एण्ड एफएस के संकट के बीच निवेशकों को कंपनियों के कर्ज की बढ़ती लागत को लेकर चिंता बढ़ी है। विशेषज्ञों का कहना
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2zoPOtN