नयी दिल्ली, 27 सितंबर (भाषा) बाजार में सीमित आपूर्ति के मुकाबले दाल मिलों की मांग बढ़ने के कारण स्टॉकिस्टों की लिवाली उभरने से गुरुवार को दिल्ली के थोक दाल एवं दलहन बाजार में उड़द की अगुवाई में चुनिंदा दलहनों की कीमतों में 200 रुपये प्रति क्विन्टल तक की तेजी आई। बाजार सूत्रों ने कहा कि उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आपूर्ति के मुकाबले दाल मिलों की मांग में तेजी आने के कारण मुख्यत: उड़द और अन्य दलहनों की कीमतों में तेजी आई। राष्ट्रीय राजधानी में उड़द और इसके दाल छिलका की कीमतें क्रमश: 150 रुपये और 200 रुपये की तेजी के साथ
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2NO2nYJ