प्रधानमंत्री वैश्विक स्तर के सम्मेलन केंद्र की कल रखेंगे आधारशिला

नयी दिल्ली, 19 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरूवार को यहां भारतीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र (आईआईसीसी) की आधारशिला रखेंगे। वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार आकार और गुणवत्ता के हिसाब से यह केन्द्र विश्व के बेहतरीन केंद्रों में से एक होगा। इसमें अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय कार्यक्रमों, बैठकों, सम्मेलनों, प्रदर्शनी और व्यापार प्रदर्शनी आयोजित किये जा सकेंगे। मंत्रालय के अनुसार, ‘‘यह दुनिया के शीर्ष 10 केंद्रों में शामिल होगा और इसके अंदर बना प्रदर्शनी स्थल विश्व में सबस बड़ा होगा।’’ परियोजना से पांच लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। परियोजना

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QHmC83
Previous Post
Next Post
Related Posts