नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) स्टॉक की कमी के बीच सटोरिया लिवाली गतिविधियों के कारण दिल्ली के थोक गुड़ मंडी में सोमवार को गुड़ पेड़ी की कीमत में 200 रुपये प्रति क्विन्टल की तेजी आई। इस बीच मामूली लिवाली समर्थन के कारण मुजफ्फरनगर और मुरादनगर की गुड़ मंडियों में गुड़ कीमतें अपरिवर्तित बनी रहीं। बाजार सूत्रों ने कहा कि प्रतिकूल मौसम के कारण उत्पादक क्षेत्रों से मामूली आपूर्ति होने के कारण स्टॉक की कमी तथा स्टॉकिस्टों और फुटकर कारोबारियों की सटोरिया लिवाली के कारण दिल्ली में गुड़ पेड़ी की कीमत में तेजी आई। दिल्ली में गुड़ पेड़ी की कीमत 200 रुपये
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2O2REsG