नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया की वित्तीय स्थिति के पुनर्गठन पर काम कर रही है। ऐसा करते समय यह ध्यान रखा जायेगा कि एयर इंडिया की रिण स्थिति वहनीय बनी रहे। आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने यह कहा। इस राष्ट्रीय विमानन कंपनी पर कुल मिलाकर 50,000 करोड़ रुपये का कर्ज बोझ है। उसे कारोबार में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। इस साल शुरू में सरकार ने एयर इंडिया के विनिवेश का प्रयास किया था लेकिन
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Ig3077