देश में परिचालन कर रही ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए उपयोगकर्ताओं का डेटा विशेष रूप से भारत में ही स्टोर करने को अनिवार्य बनाने से उनका कारोबार प्रभावित होगा। ई-कॉमर्स उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों ने यह बात कही। राष्ट्रीय ई-कॉमर्स नीति तैयार करने के लिए गठित उच्च स्तरीय थिंक टैंक ने बैठक के दौरान नीति के शुरुआती मसौदे पर विचार-विमर्श किया है।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2zobpmj