आईपीआर नीति से घटी लंबित बौद्धिक संपदा आवेदनों की संख्या : डीआईपीपी

नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) नीति के बाद लंबित बौद्धिक संपदा आवेदनों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट आई है। इनमें पेटेंट और ट्रेडमार्क से संबंधित आवेदन भी हैं। औद्योगिक नीति एवं संवर्द्धन विभाग (डीआईपीपी) के सचिव रमेश अभिषेक ने कहा कि 2017-18 में पेटेंट आवेदनों के निपटान में इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 58 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। एक उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने समीक्षा के आग्रह के सिर्फ 113 दिन में पेटेंट दिया है। अभिषेक ने 24 सितंबर को विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्ल्यूआईपीओ) के आमसभा की

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Iht5mp
Previous Post
Next Post
Related Posts