सेंसेक्स ने लगाया 537 अंक का गोता, निफ्टी 11,000 अंक से नीचे

मुंबई, 24 सितंबर (भाषा) बैंक और वाहन कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट के बीच बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को करीब 537 अंक का गोता खा गया। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 11,000 अंक के नीचे उतर गया। यह लगातार पांचवां कारोबारी सत्र है जब बाजार में गिरावट दर्ज की गयी। विविध कारोबार से जुडे़ आईएल एंड एफएस समूह के कर्ज भुगतान में असफल होने की रिपोर्ट से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। साथ ही शुल्क लगाने के बाद चीन के अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता से हटने की रिपोर्ट से भी बाजार पर असर पड़ा।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2zpzBET
Previous Post
Next Post
Related Posts