5जी स्पेक्ट्रम के लिये नीलामी 2019 की दूसरी छमाही में संभव: दूरसंचार सचिव

बेंगलूरू, 23 सितंबर (भाषा) दूरसंचार सचिव अरुणा सुंदरराजन ने रविवार को कहा कि 5जी सेवाओं के लिये स्पेक्ट्रम नीलामी 2019 की दूसरी छमाही में हो सकती है। सुंदरराजन ने यहां पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘वर्तमान स्थिति के मुताबिक यह (5जी स्पेक्ट्रम आवंटन) अगले साल की दूसरी छमाही में होने की उम्मीद है।’’ उन्होंने कहा कि 5जी सेवाओं से दूरसंचार कंपनियों को तेजी से बदलती बाजार परिस्थिति और अगली पीढ़ी की मोबाइल सेवाओं में मौजूद बेहतर कारोबारी संभावनाओं का लाभ लेने में मदद मिलेगी और वह इस क्षेत्र में अपनी बेहतर उपस्थिति दर्ज करा सकेंगी। सेवा को लेकर मौद्रीकरण परिवेश और संभावनाओं

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2xKnrnZ
Previous Post
Next Post
Related Posts