सरकार द्वारा 4,500 करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दिये जाने के बाद चीनी कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) सरकार के द्वारा चीनी उद्योग के लिए 4,500 करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दिये जाने के बाद बुधवार को दिल्ली के थोक चीनी बाजार में चीनी कीमतों में 170 रुपये प्रति क्विन्टल की पर्याप्त तेजी आई। बाजार सूत्रों ने कहा कि चीनी उद्योग को दिये गये पैकेज में गन्ना उत्पादकों के लिए उत्पादन सहायता में करीब दोगुना वृद्धि तथा विपणन वर्ष 2018-19 में 50 लाख टन तक चीनी के निर्यात के लिए परिवहन सब्सिडी देने के फैसले से कारोबारी धारणा में और तेजी आई। उन्होंने कहा कि इसके अलावा चीनी कीमतों में आगे और वृद्धि

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2DvCE2n
Previous Post
Next Post
Related Posts