हॉकी: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह ने संन्यास लिया, देश के लिए खेले 350 मैच

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास ले लिया। वे एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। सरदार भारत के लिए 12 साल तक खेले। इस दौरान उन्होंने 350 मैचों में मिडफील्डर होने के बावजूद 16 गोल किए। सरदार ने कहा, 'मैंने 12 साल तक बहुत हॉकी खेली। अब युवाओं को जिम्मेदारी देने का समय आ गया है। मैंने अपने परिवार, फेडरेशन और मित्रों से विचार-विमर्श करने के बाद यह फैसला लिया।'

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2OdxZ69
Previous Post
Next Post
Related Posts