(के जे एम वर्मा) बीजिंग, 23 सितंबर (भाषा) चीन का बढ़ता कर्ज अब 2,580 अरब डॉलर के आंकड़े तक पहुंच गया है। देश की आर्थिक वृद्धि की रफ्तार मंद होने के संदर्भ में इसे बड़ी चिंता के तौर पर देखा जा रहा है। देश की शीर्ष विधायिका ने तय किया है कि स्थानीय सरकार के कर्ज की अधिकतम सीमा 21,000 अरब युआन होनी चाहिए। चीन की सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ की एक खबर में वित्त मंत्रालय के हवाले से कहा गया है कि चीन का स्थानीय सरकारी कर्ज अगस्त के आखिर में 17,660 अरब युआन (2,580 अरब डॉलर) रहा, जो आधिकारिक
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2NABLdm