मोदी ने रखी 13,000 करोड़ रुपये की तालचर उर्वरक परियोजना की आधारशिला

तालचर (ओडिशा), 22 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तालचर उर्वरक संयंत्र के पुनरोद्धार के लिए 13,000 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि यह कारखाना 36 माह में उत्पादन शुरू कर देगा। इस संयंत्र में पहली बार कोयले को गैस में तब्दील कर कच्चेमाल के रुप में इस्तेमाल किया जाएगा और उससे नीम-लेपित यूरिया का उत्पादन किया जाएगा। इससे प्राकृतिक गैस एवं यूरिया के आयात में कटौती और भारत को इस उर्वरक के मामले में आत्म-निर्भर बनाने में मदद मिलेगी। इस मौके पर आयोजित एक समारोह में मोदी ने

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Q1tgoH
Previous Post
Next Post
Related Posts