नयी दिल्ली, 14 दिसंबर (भाषा) थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति तीन महीने के निचले स्तर पर जाकर नवंबर में 4.64 प्रतिशत पर रही। इसकी अहम वजह सब्जियों और अन्य खाद्य वस्तूओं की कीमतें नरम रहना है। अक्टूबर में थोक मुद्रास्फीति 5.28 प्रतिशत थी जबकि पिछले साल नवंबर में यह 4.02 प्रतिशत थी। शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक नवंबर में खाद्य वस्तूओं की कीमत में 3.31 प्रतिशत अवस्फीति दर्ज की गई है जबकि नवंबर में यह 1.49 प्रतिशत थी। सब्जियों की कीमतें घटी है और नवंबर में इसमें 26.98 प्रतिशत अवस्फीति देखी गई जबकि अक्टूबर में यह 18.65 प्रतिशत
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2RZG6oJ