चीन से आने वाले रसायन पर डंपिंग-रोधी शुल्क लगने की उम्मीद

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर (भाषा) सरकार डाई और फोटोग्राफी उद्योग में इस्तेमाल होने वाले चीन से आयातित रसायन पर पांच साल के लिये डंपिंग रोधी शुल्क लगा सकती है। पड़ोसी देश से होने वाले सस्ते आयात से घरेलू कंपनियों को बचाने के लिये यह कदम उठाया जा सकता है। व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने इस संबंध में जांच के बाद 'मेटा फिनाइलीन डाइमिन' पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश की है। महानिदेशालय ने जांच में निष्कर्ष निकाला कि चीन से रसायन की लगातार डंपिंग हो रही है और इसके जारी रहने की आशंका है और इसलिये वर्तमान शुल्क को बढ़ाया

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2BfudUg
Previous Post
Next Post
Related Posts