नयी दिल्ली, 14 दिसंबर (भाषा) वाहन निर्माता कंपनी होंडा कार्स इंडिया बढ़ती लागत का कुछ बोझ कम करने के लिये अगले महीने से अपने सभी मॉडल की कीमतों में वृद्धि करेगी। कंपनी ने शुक्रवार को यह बात कही। अन्य वाहन कंपनियां भी जनवरी से अपने विभिन्न मॉडल के दाम बढ़ाने की पहले ही घोषणा कर चुकीं हैं। कंपनी वर्तमान में अमेज और होंडा सिटी सिडान समेत अन्य मॉडलों की बिक्री करती है। होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं निदेशक (बिक्री एवं विपणन) राजेश गोयल ने पीटीआई-भाषा को बताया, "माल का मूल्य बढ़ने से हमारा लागत मूल्य
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2CbYOnD