देखिए, नया ट्रेडिंग भोजपुरी गाना 'दिने दिन दिल में'

भोजपुरी फिल्म 'चक्रव्यूह' के सॉन्ग 'दिने दिन दिल में' रिलीज होते ही काफी पसंद किया जा रहा है। गाने में मणि और प्रमोद प्रेमी की काफी रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आ रही हैं।भोजपुरी गाना 'दिने दिन दिल में’को ऐक्टर प्रमोद प्रेमी यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। गाने को संगीत मधुकर आनंद ने दिया है जबकि इसके बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं। गाने का पोस्टर मणि भट्टाचार्य ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।भोजपुरी फिल्म 'चक्रव्यूह' की कहानी समीर कुमार जोशी ने लिखी है, जो फिल्म के निर्देशक भी हैं। यह संयुक्त रूप से नीमन घाटराज, महावीर सुनार, अमर कौशल और रामजोधी कुमार शाह द्वारा निर्मित है।




from मूवी-मस्ती - विडियो - Navbharat Times http://bit.ly/3at7Qvx
Previous Post
Next Post
Related Posts