यूरोपीय संघ से अलग हुआ ब्रिटेन, प्रधानमंत्री ने इसे नई सुबह करार दिया

लंदन, एक फरवरी (भाषा) ब्रिटेन 47 साल तक यूरोपीय संघ का सदस्य रहने के बाद शुक्रवार रात अंतत: इससे अलग हो गया। ब्रिटेन ईयू से बाहर निकलने वाला पहला देश है। ब्रिटेन की जनता ने जून 2016 में इसके समर्थन में मतदान किया था। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ब्रेक्जिट के कुछ क्षण पहले अपने संबोधन में इस ऐतिहासिक क्षण को एक नई सुबह करार दिया था। ब्रिटेन रात 11 बजे ईयू से अलग हो गया। जॉनसन ने एक वीडियो संदेश में कहा कि यह एक ऐसा क्षण है जब एक नई सुबह की शुरुआत होती है।


from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2RMUrHf
Previous Post
Next Post
Related Posts