जोमैटो ने खरीदी उबर ईट्स की हिस्सेदारी

नई दिल्ली ऑनलाइन खाना डिलिवर करने वाली कंपनी ने इंडिया को अधिगृहीत कर लिया है। सूत्रों के हवाले से मिली सूचना के मुताबिक, उबर के पास अब सिर्फ 9.9 फीसदी शेयर होंगे। बता दें कि कैब सर्विस देने वाली कंपनी ऊबर की खाना डिलिवर करने वाली शाखा भारत में कुछ खास अच्छा नहीं कर पा रही थी। ऐसे में पहले से ही इसके अपने प्रतिद्वंदी जोमैटो के हाथों में बेचे जाने की खबरें थीं। बताया जा रहा है कि उबर की अपनी कंपनी पॉलिसी है कि वे अगर मार्केट में पहले या दूसरे नंबर पर नहीं है तो वह बाजार छोड़ देते हैं। ऐसे में यह फैसला इसी नीति के तहत लिया गया माना जा रहा है। हालांकि, कंपनी के सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि यह अधिग्रहण केवल भारत में उबर ईट्स के लिए है। दुनिया के अन्य देशों में उबर ईट्स अपनी सेवाएं जारी रखेगा। कंपनी ने यह भी साफ किया है कि यह अनुबंध सिर्फ उबर ईट्स के लिए है, उबर कैब्स के लिए नहीं। उबर कैब ने मौजूदा कैलेंडर वर्ष में 50 से 200 शहरों में सेवा विस्तार का लक्ष्य रखा है। इसमें बाइक सर्विस पर ज्यादा फोकस रखा जाएगा। कहा जा रहा है कि अपनी कैब सेवाओं पर ध्यान देने के लिए उबर ने यह फैसला लिया है।


from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2tqeySt
Previous Post
Next Post
Related Posts