नई दिल्ली ईरान द्वारा इराक में अमेरिकी बेस पर किए गए मिसाइल हमले के बाद में काफी उछाल आया है। ईरान के हमले के बाद तेल की कीमत में करीब 4.5 फीसदी का उछाल आया। WTI इंडेक्स पर तेल की कीमत में 4.53 फीसदी उछलकर 65.54 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुका था। इराक में अमेरिकी बेस पर मिसाइल हमला ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद ईरान ने अमेरिका को जवाब देते हए इराक में उसके बेस कैम्प पर हमला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो एयरबेस पर हमला किया गया है। इस हमले में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर कच्चे तेल की कीमत में भले ही उछाल आया हो लेकिन आज पेट्रोल और डीजल की कीमत पर इसका कोई असर नहीं दिखा है। छह दिनों तक लगातार कीमत में उछाल के बाद आज पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे। छह दिनों में पेट्रोल 60 पैसा और डीजल 83 पैसा प्रति लीटर तक महंगा हुआ। आज कच्चा तेल महंगा हुआ जिसका असर पेट्रोल डीजल पर जरूर दिखाई देगा।
आठ जनवरी को दिल्ली में पेट्रोल 75.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 68.79 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 81.33 रुपये और डीजल 72.14 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 78.33 रुपये और डीजल 71.15 रुपये, चेन्नै में पेट्रोल 78.69 रुपये और डीजल 72.69 रुपये, गुरुग्राम में पेट्रोल 75.03 रुपये और डीजल 67.66 रुपये और नोएडा में पेट्रोल 76.83 रुपये और डीजल 69.06 रुपये है।
| शहरों के नाम | पेट्रोल प्रति लीटर | डीजल प्रति लीटर |
| दिल्ली | ₹75.74 | ₹ 68.79 |
| मुंबई | ₹81.33 | ₹ 72.14 |
| कोलकाता | ₹78.33 | ₹71.15 |
| चेन्नै | ₹78.69 | ₹72.69 |
| गुरुग्राम | ₹75.03 | ₹67.66 |
| नोएडा | ₹76.83 | ₹69.06 |
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/37JYclZ