प्राची वर्मा/श्रीराधा बासु, नई दिल्ली आर्थिक सुस्ती के कारण बेरोजगारी की समस्या बढ़ रही है, लेकिन देश के प्रीमियम संस्थान इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी (IITs) के छात्रों पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। पहले फेज के लिए प्लेसमेंट की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और 60 फीसदी छात्रों को नौकरी लग चुकी है। इस साल देश और विदेश की कंपनियां छात्रों को शानदार नौकरी ऑफर कर रही हैं। इस साल में काफी तेजी आई है। ग्लोबल ऑफर्स में 400 फीसदी तक तेजी रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल आईआईटी के छात्रों को पिछले साल के मुकाबले ज्यादा ग्लोबल ऑफर मिले हैं। माइक्रोसॉफ्ट, ऊबर, एसेंचर जापान, हनीवेल जैसी ग्लोबल कंपनियों ने यहां के छात्रों को जबर्दस्त नौकरी ऑफर की हैं। IITs में ग्लोबल ऑफर्स में करीब 100-400 फीसदी तक तेजी आई है। यूएस, सिंगापुर से ज्यादा ऑफर ग्लोबल ऑफर्स IIT मद्रास और हैदराबाद में 60 फीसदी की तेजी आई है, जबकि IIT- कानपुर, खड़गपुर, वाराणसी (BHU) और गुवाहाटी में करीब 100-400 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस साल छात्रों को ज्यादा नौकरी यूनाइटेड स्टेट्स (US), सिंगापुर और जापान से ऑफर की गई हैं। ग्लोबल ऑफर में तेजी आईआईटी खड़गपुर की बात करें तों पिछले साल 26 इंटरनैशनल ऑफर थे, इस साल यह 51 है। आईआईटी कानपुर में इस साल 22 इंटरनैशनल ऑफर हैं, पिछले साल मात्र 10 था। इसी तरह आईआईटी बीएचयू में पिछले साल 4 के मुकाबले इस साल 11 और में 25 ग्लोबल ऑफर हैं, जबकि पिछले साल यह मात्र 5 था। पहले चरण के लिए प्लेसमेंट की प्रक्रिया पूरी हुई सभी IITs में पहले चरण के लिए प्लेसमेंट की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। दूसरे चरण की प्रक्रिया जनवरी में शुरू होगी। हालांकि अब तक करीब 60 फीसदी छात्रों को प्लेसमेंट मिल चुका है। जानकारी के मुताबिक में रिक्रूटर इंटरनैशनल ऑफर पर ज्यादा जोर दे रहे हैं और दूसरे फेज में इसमें बढ़ोतरी की पूरी संभावना है।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/34nU1Kp