नयी दिल्ली, 10 मई (भाषा) कांग्रेस ने देश में औद्योगिक उत्पादन में गिरावट को लेकर शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अब ‘मेक इन इंडिया’ पर बात नहीं करते और वित्त मंत्री अरुण जेटली ब्लॉग लिखने में व्यस्त हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, '' औद्योगिक उत्पादन एक साल में 0.1 प्रतिशत गिर गया। वित्त मंत्री जेटली जी ब्लॉग लिखने में व्यस्त हैं। मोदी जी ‘मेक इन इंडिया’ के बारे में एक शब्द भी नहीं बोलते।'' उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी जी के पास अब
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2vPCPyK