नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) भविष्य में अच्छा दाम मिलने की उम्मीद में मंडी में तिलहन की आवक कम हो गयी जिससे दिल्ली थोक तेल तिलहन बाजार में बीते सप्ताह खास कर सरसों और सरसों-तेल में तेजी का रुख देखने को मिला। बाजार सूत्रों के अनुसार सरकारी खरीद करने वाली नोडल एजेंसी नाफेड ने घोषणा की है कि वह किसानों से खरीदे गये सरसों को न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम कीमत पर नहीं बेचेगा। इससे सरसों कीमतों में तेजी की धारणा रही। बाजार में सटोरियों के हावी होने से सरसों का भाव न्यूनत समर्थन मूल्य से कम चल रहा है
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2JvYHqS