रोडशो के बाद कोट लखपत जेल पहुंचे नवाज शरीफ

(एम जुल्करनैन) लाहौर, आठ मई (भाषा) पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ छह महीने जमानत पर रिहा रहने के बाद जेल लौटे। शरीफ जमानत पर रिहाई की अवधि पूरी होने के बाद मंगलवार देर रात जेल पहुंचे। शरीफ को अल-अजीजिया मिल्स भ्रष्टाचार मामले में सात साल कारावास की सजा मिली है। लाहौर स्थित शरीफ के आवास ‘जाति उमरा’ के बाहर पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के हजारों समर्थक एकत्र हुए और उनके साथ जेल तक गए। शरीफ के आवास से जेल तक का रास्ता 30 मिनट में तय हो जाता है, लेकिन रैली को कोट लखपत पहुंचने में चार घंटे लगे।

from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें http://bit.ly/2Yc882X
Previous Post
Next Post
Related Posts