एसोचैम ने कहा, केओपीटी पर अलग गोदी की जरूरत

कोलकाता, आठ मई (भाषा) उद्योग मंडल एसोचैम ने बुधवार को कहा कि चट्टगांव बंदरगाह से आने वाले पोतों की भारी संख्या को देखते हुए कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट (केओपीटी) के भार को कम करने के लिए अलग गोदी व्यवस्था विकसित करने की जरूरत है। विमानपत्तन, बंदरगाह, सीमाशुल्क और अंतरराज्यीय जलमार्ग से जुड़ी अपनी रपट में एसोचैम ने कहा कि अलग गोदी व्यवस्था की मौजूदगी से बांग्लादेश एवं तटीय क्षेत्रों से आने वाले माल से लदे पोतों को प्रभावी तरीके से संभालने में मदद मिलेगी। इस रपट में कहा गया है कि केओपीटी के पास ट्रानशिपमेंट का अधिकार नहीं है,

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2vJnjo5
Previous Post
Next Post
Related Posts