ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मॉरिसन के नये मंत्रिमंडल में रिकॉर्ड सात महिलाएं

(नताशा चाकू) मेलबर्न, 26 मई (भाषा) ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने रविवार को घोषणा की कि 22 सदस्यीय उनके नये मंत्रिमंडल में रिकॉर्ड सात महिलाएं होंगी। नया मंत्रिमंडल बुधवार को शपथ ग्रहण करेगा। प्रधानमंत्री मॉरिसन के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ कंजरवेटिव गठबंधन ने एक्जिट पोल के नतीजों को नकारते हुए विपक्षी लेबर पार्टी को करारी शिकस्त दी, जिसके कारण इसके नेता बिल शॉर्टन को इस्तीफा देना पड़ा। मॉरिसन ने घोषणा की कि लिंडा रेनॉल्ड्स रक्षा मंत्री होंगी जबकि ब्रिगेट मैककेंजी ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला कृषि मंत्री होंगी। राजधानी कैनबरा से मीडिया खबरों के हवाले से मॉरिसन ने कहा, ‘‘मुझे अपने मंत्रालय

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2WobsKX
Previous Post
Next Post
Related Posts