टोरेंट फार्मा का अमेरिका, पुएर्तो रिको में उच्च रक्तचाप की दवा बाजार से वापस मंगाने का निर्णय

नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) दवा बनाने वाली कंपनी टोरेंट फार्मा ने अमेरिका और पुएर्तो रिको के बाजार से उच्च रक्तचाप के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा लोसार्टन पोटैशियम टैबलेट के 8.82 लाख से अधिक बोतलें वापस मंगाने का निर्णय किया है। अमेरिका के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा नियामक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आयी है। अमेरिका के खाद्य एवं औषधि विभाग यूएसएफडीए की रिपोर्ट के अनुसार, इन दवाओं को मौजूदा बेहतर विनिर्माण गतविधियां प्रवाधानों के अनुसार नहीं बनाये जाने के कारण वापस मंगाया जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ने स्वेच्छा से यह निर्णय

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2WBu336
Previous Post
Next Post
Related Posts