माले हवाईअड्डा अनुबंध मुआवजे पर जीएमआर को कर देने की जरूरत नहीं: मालदीव

हैदराबाद, 26 मई (भाषा) बुनियादी ढांचा क्षेत्र की कंपनी जीएमआर समूह को मालदीव सरकार से राहत मिली है। मालदीव सरकार ने कंपनी को माले अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा अनुबंध के लिये मिले ठेके को समय पूर्व समाप्त करने के एवज में दिये गये मुआवजे पर आयकर और जुर्माने के रूप में 2 करोड़ डालर की मांग को लेकर दबाव नहीं देने का निर्णय किया है। मालदीव के महान्यायवादी कार्यालय की तरफ से 23 मई को जारी बयान में कहा गया है कि मालदीव अंतर्देशीय राजस्व प्राधिकरण द्वारा कर के संदर्भ में अंतिम फैसले के तहत दी गयी राशि पर कोई भी अतिरिक्त रकम नहीं

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2wluQtC
Previous Post
Next Post
Related Posts