पी. एस. रेड्डी ने एमसीएक्स के प्रबंध निदेशक, सीईओ का पदभार संभाला

नयी दिल्ली, 10 मई (भाषा) पी. एस. रेड्डी ने शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के प्रबंध निदेशक, एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का पदभार संभाल लिया। एमसीएक्स ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि रेड्डी की नियुक्ति को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिल चुकी है। उनका कार्यकाल पांच वर्ष के लिए होगा। रेड्डी ने मृगांक परांजपे का स्थान लिया है।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2HbgGQN
Previous Post
Next Post
Related Posts