पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाएंगे : राहुल

नयी दिल्ली, आठ मई (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को वादा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाएगी और बढ़ती कीमतों को कम करने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मानना है कि बढ़ती कीमतों ने आम आदमी के जीवन पर भारी बोझ डाला है। गांधी ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘इस बोझ को कम करने के लिए कांग्रेस पार्टी पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाएगी और बढ़ती कीमतों को कम करने का प्रयास करेगी और कम करेगी।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2H6nAYx
Previous Post
Next Post
Related Posts