यासिर रावजी ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेस के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी

नयी दिल्ली, सात मई (भाषा) ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने यासिर रावजी को ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेस का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को यह सूचना दी। ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेस, ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स की अनुषंगी कंपनी है। यह सक्रिय फार्मास्युटिकल्स सामग्री (एपीआई) क्षेत्र में कारोबार करती है। रावजी इससे पहले मायलान में एपीआई के अंतरराष्ट्रीय परिचालन के प्रमुख थे।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/3051Iof
Previous Post
Next Post
Related Posts