(एम जुल्करनैन) लाहौर, आठ मई (भाषा) पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ चिकित्सकीय आधार पर छह सप्ताह के लिए जमानत पर बाहर रहने के बाद भ्रष्टाचार मामले में सजा काटने के लिए जेल लौट आए हैं। शरीफ जमानत पर रिहाई की अवधि पूरी होने के बाद मंगलवार देर रात जेल पहुंचे। पाकिस्तान उच्चतम न्यायालय ने अल अजीजिया स्टील मिल्स भ्रष्टाचार मामले में 26 मार्च को शरीफ को छह सप्ताह के लिए इस शर्त के साथ जमानत पर रिहा किया था कि वह पाकिस्तान से बाहर नहीं जाएंगे। तीन बार प्रधानमंत्री रहे शरीफ (69) ने पिछले महीने उपचार के लिए लंदन जाने
from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें http://bit.ly/2HafBtS