गुइयांग (चीन), 26 मई (भाषा) चीन में रविवार को यहां बिग डेटा उद्योग की एक अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी की शुरुआत हुई। चीन ने इसमें बिग डेटा से संबंधित आधुनिक वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया। चीन के द्वारा गुइझोउ प्रांत के गुइयांग शहर में आयोजित प्रदर्शनी ‘इंटरनेशनल बिग डेटा इंडस्ट्री एक्सपो 2019’ में करीब 55 देशों के 26 हजार प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। प्रदर्शनी के उद्घाटन के मौके पर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की बधाई वाली टिप्पणी पढ़ी गयी। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की केंद्रीय समिति के पोलितब्यूरो के एक सदस्य वांग चेन ने कहा कि डेटा क्रांति के
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2JIxbHI