लुफ्थांसा ने थॉमस कुक से कॉन्डॉर को खरीदने की पेशकश की

फ्रैंकफर्ट एम मेन, सात मई (एएफपी) यूरोप की दिग्गज एयरलाइन कंपनी लुफ्थांसा ने मंगलवार को कहा कि उसने ब्रिटेन की कंपनी थॉमस कुक से विमानन कंपनी कॉन्डॉर के अधिग्रहण की पेशकश की है। लुफ्थांसा ने कहा कि इस अधिग्रहण के जरिये वृद्धि का उसका रुख और मजबूत हो सकेगा। लुफ्थांसा के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम कॉन्डॉर के लिए गैर बाध्यकारी पेशकश कर रहे हैं। इस पेशकश का विस्तार थॉमस कुक की सभी एयरलाइंस तक करने का विकल्प होगा।’’ थॉमस कुक ने जर्मनी की कॉन्डॉर और थॉमक कुक एयरलाइंस के संभावित खरीदारों को मंगलवार तक अपनी पेशकश देने को कहा

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Lui8D5
Previous Post
Next Post
Related Posts