नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) केन्द्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (एमएसपीआई) ने अगले महीने से शुरू होने वाली 7वीं आर्थिक गणना के दौरान मोबाइल फोन एप का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। इससे आंकड़ों के संग्रह और विश्लेषण में मदद मिलेगी। आर्थिक गणना में देशभर में चल रही आर्थिक गतिविधियों और उनके मालिकाना तौर तरीकों के बारे में जानकारी उपलब्ध होती है। इस गणना को सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय, सीएससी ई-गवर्नेंस सविर्सिज इंडिया लिमिटेड (सीएससी एसपीवी) के साथ मिलकर करता है।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2E43HPV