रिलायंस करेगी ब्रिटेन की खिलौना कंपनी हैमलेज का 620 करोड़ रुपये में अधिग्रहण

नयी दिल्ली, नौ मई (भाषा) रिलायंस इंडस्ट्रीज की अनुषंगी रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड ब्रिटेन के खिलौना ब्रांड हैमलेज ग्लोबल होल्डिंग्स लिमिटेड का 6.79 करोड़ पाउंड या करीब 620 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी। कंपनी ने एक बयान में बताया कि बृहस्पतिवार को रिलायंस ब्रांड्स और सी बैनर इंटरनेशनल होल्डिंग्स ने एक स्थायी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। रिलायंस ब्रांड्स, हैमलेज ग्लोबल होल्डिंग्स लिमिटेड की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी अधिग्रहीत करेगी। हैमलेज का स्वामित्व हांगकांग में सूचीबद्ध सी बैनर इंटरनेशनल होल्डिंग्स के पास हैं। इसके 18 देशों में 167 स्टोर हैं। भारत में रिलायंस हैमलेज की मास्टर फ्रेंचाइज है और फिलहाल 29 शहरों

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2HcZbkg
Previous Post
Next Post
Related Posts